फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक ने एक दिन में शराब और बीयर की बिक्री से कमाए 45 करोड़ रुपये

Mon, 04 May 2020 11:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शराब की बिक्री से सोमवार को कर्नाटक को 45 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। बता दें कि राज्य सरकार ने दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए स्टैंडअलोन शराब स्टोर को खोलने की अनुमति दी थी। आबकारी विभाग के मुताबिक, प्रतिबंध हटने के पहले ही दिन लगभग 3.9 लाख लीटर बीयर की बिक्री हुई और 8.5 लाख लीटर भारतीय निर्मित विदेशी शराब की बिक्री हुई।

विज्ञापन


राज्य में आबकारी विभाग ने सरकार से राजस्व उत्पन्न करने के लिए शराब की बिक्री की अनुमति देने का आग्रह किया था।

सोमवार को शराब की बिक्री शुरू होते ही देश भर में शराब की दुकानों पर लंबी कतारें देखी गईं।

राज्य के आबकारी विभाग ने खुदरा शराब दुकानों, कर्नाटक स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केएसबीसीएल) और मैसूर सेल्स इंटरनेशनल लिमिटेड के डिपो को 4 मई से 9 बजे से 7 बजे तक शराब बेचने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें