फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: राजनाथ सिंह बोले- जितना कीचड़ उछालेगी कांग्रेस, कमल उतना ही खिलेगा

Thu, 02 Mar 2023 03:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

राजनाथ सिंह ने कहा, पीएम मोदी की तरह बीएस येदियुरप्पा चाहते हैं कि कर्नाटक में पांच साल के लिए फिर से बीजेपी की सरकार बने ताकि अगले पांच साल में कर्नाटक को दक्षिण भारत का नंबर वन राज्य बनाया जा सके।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सिंह ने कहा कि हर दिन कांग्रेस के युवा नेताओं को लॉन्च किया जाता है। वे इतने नीचे गिर गए हैं कि कहते हैं मोदीजी, आपकी कब्र खोदी जाएगी। वे अपनी कब्र खुद खोद रहे हैं। कांग्रेस जितना कीचड़ उछालेगी, कमल उतना ही खिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा,एयर इंडिया ने हाल ही में जब बोइंग और एयरबस को 470 विमानों के लिए ऑर्डर दिया, तो यह विमानन उद्योग में सबसे बड़ा ऑर्डर था। कर्नाटक में काम करने वाली सभी एयरोस्पेस और सॉफ्टवेयर कंपनियों को भी इस ऑर्डर से लाभ होगा।

भाजपा नेता ने कहा, बीएस येदियुरप्पा ने स्वास्थ्य कारणों से मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और बसवराज बोम्मई पिछले डेढ़ वर्षों से कर्नाटक में सरकार चला रहे हैं। बीएस येदियुरप्पा ने कई दशकों तक 'मिट्टी के बेटे' के रूप में पार्टी और राज्य की सेवा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तरह बीएस येदियुरप्पा चाहते हैं कि कर्नाटक में पांच साल के लिए फिर से बीजेपी की सरकार बने ताकि अगले पांच साल में कर्नाटक को दक्षिण भारत का नंबर वन राज्य बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें