फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: दक्षिण कन्नड़ में दीवार बनाने के दौरान भूस्खलन, तीन की मौत; कुछ मजदूरों के दबे होने की खबर

Sat, 25 Mar 2023 08:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
Karnataka - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया में एक घर की दीवार बनाने के दौरान आए भूस्खलन में निर्माण कार्य में लगे कुछ मजदूर दब गए। दक्षिण कन्नड़ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुलिया में आज हुई भूस्खलन की घटना में तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सोमशेखर रेड्डी, शांतव्वा और चंद्रप्पा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दक्षिण कन्नड़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विक्रम आमटे ने कहा कि पीड़ितों में से एक के भाई द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर घर के मालिक अबूबकेर, राजमिस्त्री नागराज और इंजीनियर विजय कुमार के खिलाफ उनकी लापरवाही के लिए मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के भीबाग (Bhibagh) के पास भी शनिवार सुबह भूस्खलन हुआ। डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) ने बताया कि भूस्खलन की वजह से सड़कें भी बह गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। लाहौल और स्पीति के डीईओसी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें