फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने युवक को जड़ा थप्पड़, जानिए वरिष्ठ नेता को क्यों आया गुस्सा

Sat, 10 Jul 2021 05:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांड्या

सार

कर्नाटक के कांग्रेस नेता को एक कार्यकर्ता की हरकत नागवार गुजरी। इस पर गुस्से में उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार। - फोटो : Twitter : @DKShivakumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार ने अपने साथ चल रहे समर्थक को अचानक थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर लोग शिवकुमार को कोस रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना उस वक्त हुई जब शिवकुमार वयोवृद्ध नेता और पूर्व मंत्री जी. मेडेगौड़ा का हालचाल जानने के लिए कर्नाटक के मांड्या के दौरे पर थे। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक शख्स को शिवकुमार के पास चलते हुए दिखाई देता है। वह अपना हाथ शिवकुमार के कंधे या आसपास पर रखने का प्रयास करता है। तभी कांग्रेस नेता भड़क उठते हैं। वे अपने इस समर्थक के थप्पड़ मार देते हैं।







शिवकुमार को जब पता चला कि उनके साथ भीड़ में मीडिया भी मौजूद है और घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया है तो उन्होंने उसे डिलीट करने का आग्रह किया, लेकिन वीडियो डिलीट होने की बजाए वायरल हो गया। अब शिवकुमार पर लोग सोशल मीडिया में गुस्सा उतार रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस मामले में सोशल मीडिया पर आलोचना की है।
विज्ञापन

 


वायरल वीडियो में शिवकुमार को, एक व्यक्ति के उनके नजदीक जाकर साथ-साथ चलने और छूने की कोशिश से गुस्से में आते हुए देखा जा सकता है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ने गुस्से में कहा कि आपको जिम्मेदार होना चाहिए। ऐसा कहा गया है कि वह व्यक्ति पार्टी का कार्यकर्ता ही है। 

भाजपा ने अंडरवर्ल्ड डॉन का अनुयायी बताया
इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने शिवकुमार को 'हिंसा का लाइसेंस' दे रखा है। उन्होंने शिवकुमार को कोतवाल रामचंद्र का अनुयायी बताया जो कि 1970 से 1980 के बीच बंगलूरू का अंडरवर्ल्ड डॉन था।

उन्होंने लिखा कि कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने जनता के सामने अपने पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। अगर कोतवाल रामचंद्र के 'पूर्व शिष्य' अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं तो कोई कल्पना कर सकता है कि वह दूसरों के साथ क्या करेंगे। राहुल गांधी ने क्या डीके शिवकुमार को 'हिंसा का लाइसेंस' दे रखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें