फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: टीपू सुल्तान की नीतियों पर राजनीति करती है कांग्रेस, भाजपा बोली- अगला चुनाव टीपू बनाम सावरकर होगा

Fri, 10 Feb 2023 11:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस टीपू सुल्तान की नीतियों पर राजनीति कर रही है। हम नलवाड़ी कृष्णराज वाडियार की नीतियों पर राजनीति कर रहे हैं। उनमें बहुत बड़ा अंतर है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सीटी रवि - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने एक और बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में यह चुनाव टीपू सुल्तान बनाम सावरकर के बारे में है। उन्होंने कहा, राज्य में यह चुनाव कांग्रेस बनाम भाजपा नहीं, बल्कि सावरकर और टीपू की विचारधाराओं के बीच लड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


इससे पहले कटील ने एक भाषण के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव को विकास बनाम लव जिहाद के नाम पर लड़ना चाहिए। उनके इस बयान को लेकर काफी हंगामा हुआ था। 

सिद्धारमैया को दी चुनौती
कटील ने कहा, यह चुनाव टीपू और सावरकर के बीच है। मैं सिद्धारमैया को चुनौती देता हूं, आइए हम चर्चा करें कि इस देश को दोनों में से किस देशभक्त की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, उन्हें टीपू जयंती मनाने की अनुमति है, जिसकी इस राज्य में आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन


टीपू की नीतियों पर राजनीति कर रही कांग्रेस 
कटील के बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस टीपू सुल्तान की नीतियों पर राजनीति कर रही है। हम नलवाड़ी कृष्णराज वाडियार की नीतियों पर राजनीति कर रहे हैं। उनमें बहुत बड़ा अंतर है। नलवाड़ी कृष्णराज वाडियार मतलब विकास। 

देश को विभाजित कर रही भाजपा 
भाजपा नेताओं के इस बयान के बाद कांग्रेस की भी प्रतिक्रया सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा है कि भाजपा नेता ने यह बहुत ही गलत बयान दिया है। वह देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें