फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं संग राहुल गांधी की बैठक आज, लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा संभव

Wed, 02 Aug 2023 07:41 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी आज कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अभी से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विभिन्न राज्यों के पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग से बैठक कर रहे हैं। इसकी कड़ी में आज दोनों वरिष्ठ नेता कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में मौजूद रहेंगे यह नेता
कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक मामलों के पार्टी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहेंगे।

कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी
बता दें, 10 मई को हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस ने 135 सीटें हासिल की। वहीं भाजपा 66 सीटें ही जीत सकी। उम्मीद है कि 10 अगस्त से पहले पीएम मोदी भी एनडीए समूहों के साथ बैठक कर सकते हैं। एनडीए 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


अमित शाह-नितिन गडकरी सहित इन भाजपा नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा सूत्रों की मानें तो मंगलवार को दिल्ली में एक बैठक आयोजित की गई। 2024 आम चुनाव के कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श करने के लिए भाजपा आलाकमान ने एनडीए सांसदों के दस समूह बनाए हैं। पीएम मोदी प्रत्येक समूह की बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। पहले दिन की बैठक में यूपी, बंगाल, झारखंड और ओडिशा के सांसद शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को एनडीए नेताओं के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, भूपेंद्र यादव, सर्बानंद सोनोवाल, तरूण चुघ और ऋतुराज को एनडीए कार्यक्रमों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रल्हाद पटेल, अर्जुन राम मेघवाल और वी. मुरलीधरन सहित चार नेताओं को उनके साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें