फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कोविड प्रतिबंधों के बावजूद कांग्रेस ने शुरू की मेकेदातु पदयात्रा, मुख्यमंत्री बोम्मई ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Sun, 09 Jan 2022 09:45 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर

सार

कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के चलते लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भी कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी 10 दिवसीय पदयात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक कांग्रेस ने रविवार को कोरोना वायरस प्रतिबंधों के बावजूद अपनी 10 दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत कर दी। पार्टी यह पदयात्रा कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना को लागू करने की मांग के साथ निकाल रही है। वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए पदयात्रा निकालने पर कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया है और कहा है कि इसमें कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया की अगुवाई में 'नम्मा नीरू नम्मा हक्कू' (हमारा पानी, हमारा अधिकार) थीम पर रामनगर जिले के कनकपुरा में कावेरी और अर्कावती नदियों के संगम स्थल से शुरू हुई। यह दौरान कांग्रेस नेता लगभग 139 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। हालांकि, सिद्धारमैया दोपहर में बुखार आने की वजह से बेंगलुरु लौट गए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि तबीयत ठीक होने पर उनके फिर से पदयात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता, नेता और सांस्कृतिक समूह शामिल हो रहे हैं। कोरोना वायरस संबंधित प्रतिबंधों और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी का प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। यहां सप्ताहांत कर्फ्यू और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ जुटने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें