फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 'अगला चुनाव 5 साल के बाद होगा या नहीं? मुझे नहीं पता', कुमारस्वामी ने सरकार के भविष्य पर जताया संदेह

Thu, 25 May 2023 05:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा, मुझे नहीं पता कि अगला (विधानसभा) चुनाव पांच साल के बाद होगा या नहीं, क्या होगा, मुझे नहीं पता, देखते हैं। इस सरकार भविष्य आगामी संसदीय चुनावों के परिणामों पर निर्भर है।
विज्ञापन
HD KumarSwamy - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार के लंबे समय तक सत्ता में बने रहने पर संदेह जताते हुए जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को कहा कि इसका भविष्य 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि उनका बयान केवल राज्य की राजनीतिक स्थिति के उनके विश्लेषण पर आधारित है और इसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए, जैसे वह (भाजपा) किसी के साथ हाथ मिलाकर कुछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे नहीं पता कि अगला (विधानसभा) चुनाव पांच साल के बाद होगा या नहीं, क्या होगा, मुझे नहीं पता, देखते हैं। इस सरकार भविष्य आगामी संसदीय चुनावों के परिणामों पर निर्भर है। मुझे पता है..मैं चीजों को छिपाकर नहीं बोल रहा हूं और न ही कोई ज्योतिषीय भविष्यवाणी कर रहा हूं। उन्होंने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के घटनाक्रम को देखते हुए उनकी राय में राज्य की राजनीति में कुछ भी हो सकता है।
 

उन्होंने कहा, "मैं केवल राज्य का राजनीतिक विश्लेषण कर रहा हूं, बस। मैं कोई ज्योतिषीय भविष्यवाणी नहीं कर रहा हूं, और मीडिया के दोस्तों को कोई संदेह नहीं है कि जैसे कि मैं किसी के साथ हाथ मिलाकर कुछ करने की योजना बना रहा हूं। यह मेरा अनुमान है, क्योंकि हम नहीं जानते कि सभी घटनाक्रम क्या हो सकते हैं।"
 

कुमारस्वामी विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद पार्टी द्वारा आयोजित एक 'आत्म निरीक्षण बैठक' में जेडीएस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़े रहेंगे और जो भी पार्टी को आगे ले जाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करेगा, उसे अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जेडीएस से जुड़ी 'देवगौड़ा की पारिवारिक पार्टी' की छवि के 'काले धब्बे' को मिटा देना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

जेडीएस नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) और जिला व तालुक पंचायत चुनावों की तैयारी शुरू करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस चुनाव गारंटी को लागू करने में विफल रहती है या गारंटी को लागू करने के लिए शर्तें रखती है, तो यह आने वाले दिनों में जेडीएस के लिए एक प्रमुख हथियार बन जाएगा। बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वह और उनकी पार्टी सरकार अपनी पांच चुनावी गारंटी के कार्यान्वयन पर नजर रखेंगे, क्योंकि इसके आधार पर कांग्रेस को वोट मिले और वह सत्ता में आई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें