फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: '22 जनवरी के बाद दर्शन करने जाऊंगा', प्राण प्रतिष्ठा का न्योता न मिलने पर बोले CM सिद्धारमैया

Fri, 12 Jan 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा

सार

मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का न्योता नहीं मिला है, लेकिन वह 22 जनवरी के बाद आयोध्या दर्शन करने जाएंगे। 
विज्ञापन
Siddaramaiah - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें 22 जनवरी के बाद जब भी समय मिलेगा वह श्रीराम के दर्शन करने आयोध्या जरूर जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस दिन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राज्य के सभी राम मंदिरों में विशेष पूजा करेंगे।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए कर्नाटक के सीएम ने कहा, 'मुझे राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का न्योता नहीं मिला है। हम श्रीराम के दर्शन के लिए उनके (भाजपा) पीछे भाग नहीं रहे हैं। हम भी भगवान राम को पूजते हैं, लेकिन वे (भाजपा) राम मंदिर को लेकर राजनीति कर रहे हैं। हम उनकी राजनीति का विरोध कर रहे हैं न कि श्री रामचंद्र का।'

उन्होंने कहा, 'मैं देखूंगा, 22 जनवरी के बाद मुझे जब भी समय मिलेगा मैं भगवान राम के दर्शन के लिए आयोध्या जरूर जाऊंगा। हम राम के खिलाफ नहीं हैं, हम केवल भाजपा की राजनीति का विरोध कर रहे हैं।'
विज्ञापन


सीएम सिद्धारमैया कांग्रेस सरकार की पांचवीं गारंटी युवा नीति के लॉन्च के लिए पार्टी के जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 22 जनवरी को राज्य के सभी राम मंदिरों में विशेष पूजा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें