फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बोम्मई की देवगौड़ा से मुलाकात पर भाजपा विधायक ने ही उठाए सवाल

Tue, 10 Aug 2021 04:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनाए गए बसवराज बोम्मई को अपनी ही पार्टी के नेताओं से सवालों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के ही एक विधायक ने बोम्मई की पूर्व मुख्यमंत्री और जदएस (जनता दल सेक्युलर) नेता एचडी देवगौड़ा से मुलाकात को लेकर प्रश्न किए हैं। इसके अलावा मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बंगलूरू में पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के हसन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रीतम जे गौड़ा ने सोमवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूछ रहे हैं कि कैबिनेट गठन से पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री और जदएस नेता देव गौड़ा से क्यों मिलने गए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सवाल उठा रहे हैं कि इससे मुख्यमंत्री हमें क्या संदेश देना चाहते हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि मैं इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा। 

विज्ञापन


प्रीतम जे गौड़ा के इस बयान पर मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि वह मेरे युवा मित्र हैं। वह ऐसा उत्साह में बोल गए। देवगौड़ा के साथ मुलाकात के दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की गई थी। मैं हसन के सभी पदाधिकारियों से मिला हूं। यहां पर शक-शुबहा के लए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों को अपने विश्वास में लूंगा और उनके हितों की हर हाल में सुरक्षा करूंगा।
 

मुख्यमंत्री ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी बंगलूरू में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक के दौरान नशीले पदार्थों (ड्रग्स) के खिलाफ लड़ाई और अपराधों से मुकाबला समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें