फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट पहने चला रहा था कैब, पुलिस ने काट दिया चालान

Wed, 11 Oct 2017 11:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बाइक पर हेलमेट ना लगाकर जाते लोगों का चालान कटते खूब देखा और सुना गया है लेकिन कर्नाटक में कुछ अलग ही हुआ। वहां कथित रूप से एक कैब ड्राइवर का इसलिए चालान काट दिया गया क्योंकि वह हेलमेट लगाकर चार पहिए की गाड़ी नहीं चला रहा था।
विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, जिस शख्स का चालान कटा उसका नाम नवीन है, वह एक कैब चलाता है। नवीन ने खुद मीडिया को जानकारी दी कि सात अक्टूबर को हुबली में रात को दस बजे एक पुलिसवाले ने उसको रोककर हेलमेट ना होने पर चालान काट दिया था।

पढ़ें: हाथ जोड़कर खड़े पुलिसवाले की फोटो वायरल, जानिए वजह

नवीन ने दावा किया है कि उसके पास गाड़ी के सारे कागजात मौजूद थे लेकिन पुलिसवाला नहीं माना और बोला कि हेलमेट नहीं लगाने का चालान कटेगा। उसने नवीन से 500 रुपए देने को कहा लेकिन जब वह नहीं माना तो पुलिसवाले ने 100 रुपए का चालान काट दिया। नवीन के मुताबिक, पुलिसवाले ने उसको गालियां भी दी थीं।
विज्ञापन


नवीन के पास कटा हुआ चालान मौजूद है जिसपर उसकी गाड़ी का नंबर है और चालान का कारण हेलमेट ना होना ही लिखा है। बता दें कि इससे पहले सीसीटीवी की गलती से गाड़ी वालों को हेलमेट ना पहनने का चालान भेजा गया है लेकिन किसी पुलिसवाले ने सामने से ऐसा पहली बार किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें