| सीट |
नतीजा |
| चिक्कबल्लापुरा |
भाजपा |
| रानेबेन्नुर |
भाजपा |
| अथानी |
भाजपा |
| हिरेकेरूर |
भाजपा |
| केआर पेट |
भाजपा |
| यशवंतपुर |
भाजपा |
| विजयनगर |
भाजपा |
| गोकक |
भाजपा |
| कोगवाड |
भाजपा |
| येलापुर |
भाजपा |
| महालक्ष्मी लेआउट |
भाजपा |
| केआर पुरम |
भाजपा |
| हुन्सुरु |
कांग्रेस |
| शिवाजी नगर |
कांग्रेस |
| होसकोटे |
निर्दलीय |
कांग्रेस-जेडीएस के 15 में से 13 बागियों को भाजपा ने दिया था टिकट
भाजपा ने पार्टी में शामिल हुए 15 बागियों में से 13 को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया था। होसकोटे सीट पर जीत दर्ज करने वाले शरथ बचेगौड़ा भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। यहां भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व विधायक एमटीबी नागराज को टिकट दिया।
क्यों आई थी उपचुनाव की नौबत
कांग्रेस और जेडीएस के 17 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद 15 सीटों पर उपचुनाव कराया गया। हाईकोर्ट में चल रहे मुकदमे की वजह से दो सीटों पर उपचुनाव नहीं कराया गया है। इन 15 सीटों में से 12 पर कांग्रेस और तीन जेडीएस के पास थीं। 224 सदस्यों वाली विधानसभा में 17 विधायकों के अयोग्य घोषित होने के बाद यह संख्या 207 पर आ गई थी और 29 जुलाई को बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत हासिल कर लिया।
उपचुनाव के बाद कर्नाटक में सीटों का गणित
15 सीटों पर उपचुनाव के नतीजों के बाद विधानसभा में कुल सीटें अब 222 हो गई है। क्योंकि 224 सीटों वाली विधानसभा में दो सीटों मास्की और आरआर नगर अभी खाली है। यहां उपचुनाव नहीं हुए थे। कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या अब 117 हो गई है। जो बहुमत के लिए जरूरी 111 सीटों से छह ज्यादा हैं। रविवार तक भाजपा को अपनी सरकार बचाए रखने के लिए छह सीटों की जरूरत थी वहीं अब भाजपा के पास बहुमत से छह सीटें ज्यादा हैं।
वहीं कांग्रेस के पास अब 68 विधायक हैं। जेडीएस के विधायकों की संख्या अभी भी 34 ही है। इसके अलावा विधानसभा में एक बसपा एक निर्दलीय और एक नामित विधायक हैं।