फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: एचडी कुमारस्वामी के फॉर्म हाउस पर गरजा बुलडोजर, केंद्रीय मंत्री बोले- मैं कानूनी लड़ाई लड़ूंगा

Tue, 18 Mar 2025 07:50 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के फार्म हाउस पर बुलडोजर गरजा। राजस्व विभाग ने कर्नाटक कर्नाटक उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद रामनगर जिले में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के फार्म हाउस के पास से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लडूंगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के फार्म हाउस पर बुलडोजर गरजा। राजस्व विभाग ने कर्नाटक कर्नाटक उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद रामनगर जिले में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के फार्म हाउस के पास से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने विरोध जताया। 
विज्ञापन

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लडूंगा। मैंने अपने जीवन में कभी कोई अपराध या अवैध काम नहीं किया है। जमीन 40 साल पहले खरीदी गई थी। मैं दो बार राज्य का मुख्यमंत्री रह चुका हूं। मैंने कोई अनियमितता नहीं की है। यह जमीन मैंने 40 साल पहले किसान के तौर पर रहने के लिए खरीदी थी। 
 

उन्होंने कहा कि आम नागरिक को पंद्रह दिन पहले नोटिस दिया जाना चाहिए। लेकिन मुझे अभी तक केथागनहल्ली में अतिक्रमण संबंधित कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया है। इस सरकार का जुल्म सभी जानते हैं। यह सरकार बंगलूरू शहर को लूट रही है। देश के इतिहास में पहली बार इस मामले के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। मैं कांग्रेस सरकार के निशाने पर हूं। सभी घटनाक्रमों को करीब से देख रहा हूं। 40 साल पहले खरीदी गई जमीन की सौ बार जांच हो चुकी है। अगर मेरी यह स्थिति है, तो आम जनता की क्या स्थिति होगी?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात में सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए हुआ यज्ञ, पैतृक गांव में दिवाली की तैयारी

ये भी पढ़ें: 'कल से मैं वानप्रस्थ आश्रम में जा रहा'; प्रियंका ने शिवराज चौहान से किए सवाल तो मिला ये जवाब

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें