फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: BJP MP ने महिला को बिंदी न लगाने पर डांटा, कांग्रेस बोली- ऐसी घटनाएं भाजपा की संस्कृति को दर्शाती हैं

Thu, 09 Mar 2023 05:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, बेंगलुरु

सार

कोलार के बीजेपी लोकसभा सांसद ने एक महिला वेंडर पर चिल्लाते हुए कहा, "पहले बिंदी लगा लो। तुम्हारा पति जिंदा है, है ना? तुम्हारे पास कॉमन सेंस नहीं है।" 
विज्ञापन
S Muniswamy, BJP MP Kolar, Karnataka - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कर्नाटक के कोलार जिले में महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी ने विवादित टिप्पणी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला दिवस पर भाजपा सांसद ने एक महिला को माथे पर बिंदी नहीं लगाने को लेकर डांटा। 
विज्ञापन


कोलार के बीजेपी लोकसभा सांसद ने एक महिला वेंडर पर चिल्लाते हुए कहा, "पहले बिंदी लगा लो। तुम्हारा पति जिंदा है, है ना? तुम्हारे पास कॉमन सेंस नहीं है।" महिला को डांटते हुए सांसद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी निंदा करते हुए, कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ऐसी घटनाएं भाजपा की "संस्कृति को दर्शाती हैं"।  महिला दिवस पर कोलार सांसद एस मुनिस्वामी प्रदर्शनी व बिक्री मेले का उद्घाटन करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें