फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मकान मालिकों के लिए मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, किराएदारों का देना होगा ब्योरा

Thu, 09 Mar 2023 04:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, मुंबई

सार

आशंका है कि अपराधी और असामाजिक तत्व रिहायशी इलाकों में रह सकते हैं, जिनसे सार्वजनिक शांति भंग होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने बुधवार को एडवाइजरी जारी कर मकान मालिकों से किराएदारों का ब्योरा मांगा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह आदेश मुंबई पुलिस आयुक्त के अधिकार क्षेत्र में लागू किया गया। जिसका उद्देश्य क्षेत्र में अपराधिक और असामाजिक तत्वों को रिहायशी इलाकों में छिपने से रोकना है।
विज्ञापन


आशंका है कि अपराधी और असामाजिक तत्व रिहायशी इलाकों में रह सकते हैं, जिनसे सार्वजनिक शांति भंग होने की पूरी संभावना है। अपराधिक किस्म के लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते है।  मुंबई पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, प्रत्येक मकान मालिक और संपत्ति व्यवसाय में काम करने वाला व्यक्ति जिसने किसी को कोई आवास किराए पर दिया है, वह मुंबई पुलिस के नागरिक पोर्टल पर किराएदारों का विवरण प्रस्तुत करेगा।

आदेश में कहा गया है कि किराए पर रहने वाले विदेशी के शहर में रहने के सभी विवरण प्रस्तुत करने होंगे। यह आदेश बुधवार (8 मार्च) से 60 दिनों के लिए प्रभावी होगा। साथ ही आदेश न मनने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें