जेपी नगर में स्थित श्री सत्य गणपति मंदिर ने गणेश चतुर्थी के लिए अपने परिसर की सजावट 500, 200,100, 50, 20 और 10 रुपये के नोटों और सिक्को की मदद से की है।
गणेश चतुर्थी की धूम केवल महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलती है। कर्नाटक के बंगलूरू में गणेश चतुर्थी के मौके पर श्री सत्य गणपति मंदिर ने अपने परिसर को भारतीय रुपयों से सजा दिया। मंदिर के परिसर को सजाने के लिए सिक्कों के अलावा नोट का भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
जेपी नगर में स्थित श्री सत्य गणपति मंदिर ने गणेश चतुर्थी के लिए अपने परिसर की सजावट 500, 200,100, 50, 20 और 10 रुपये के नोटों और सिक्को की मदद से की है। मंदिर के ट्रस्टी मोहन राजू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हर साल मंदिर के परिसर को अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जाता है।
उन्होंने कहा, 'पिछले 11 वर्षों से हम हमेशा अलग-अलग तरीकों से अलंकार करते आए हैं। इस बार मंदिर के सभी ट्रस्टी ने सिक्कों और नोटों की मदद से कुछ अलग करने का विचार किया। परिसर को सजाने में कुल 52.50 लाख सिक्के और दो करोड़ छह लाख नोट लगे हैं। हर साल हम अलग करते हैं।'
विज्ञापन
पिछले कुछ सालों में मंदिर प्रबंधक परिसर को सजाने के लिए फूल, मकई के दाने और कच्चे केलों का भी इस्तेमाल कर चुके हैं। गणेश चतुर्थी का आगाज 19 सितंबर यानी की कल से हो रहा है और इसका समापन 11 दिन बाद अनंत चतुर्दशी के दिन होगा।