फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: ये है कांग्रेस मेनिफेस्टो की 10 बड़ी बातें

Wed, 09 May 2018 10:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस पिछले महीने ही अपना मेनिफेस्टो बता चुकी है। लेकिन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुद को इस काबिल ना बताते हुए कहा था कि हम जनता को क्या दे पाएंगे, बल्कि ये जनता का बनाया मेनिफेस्टो है। पार्टी का मैनिफेस्टो जारी करते हुए राहुल ने कहा था कि यह घोषणा-पत्र बंद कमरे से नहीं बल्कि जनता से पूछकर बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 27 अप्रैल को मैंगलोर में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया था। पढ़िए क्या है इस मेनिफेस्टो की बड़ी बातें..
विज्ञापन


1. किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे, उनके लिए इनकम कमीशन बनाएंगे।

2. कृषि कॉरिडोर बनाया जाएगा, ताकि कृषि उपज से लेकर बुनियादी ढांचे और उद्योगों तक किसानों की पहुंच बनाई जा सके।

3. बारहवीं तक फ्री शिक्षा, लड़के और लड़कियों दोनों के लिए, हर साल 15 से 20 लाख लोगों को नौकरी।

 

4. 18 से 23 उम्र के बच्चों को स्मार्टफोन, 11वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को फ्री लैपटॉप और इंटरनेट।

5. ग्राम पंचायतों में साइबर कैफे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

6. 2 हजार तक की आबादी वाले गांवों को टैप से पीने का पानी, हर गांव में इंदिरा शहर में राजीव क्लीनिक।

7. महिलाओं को स्कूटी खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी या 30 हजार रुपये।

 
विज्ञापन

8. एक करोड़ तक की स्टार्ट-अप सब्सिडी, जिसमें 75 लाख तक का लोन सिर्फ 6 फीसदी ब्याज दर पर दिया जाएगा।

9. हाईटेक आईटी टेलंट पूल स्थापित किया जाएगा, जिसके जरिए आईटी सेक्टर में 30 लाख से ज्यादा रोजगार।

10. सभी कॉलेज- यूनिवर्सिटी में फ्री वाई फाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें