कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां की सड़कों तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसके चलते गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब पांच लोगों से भरी एक मोटरसाइकिल की टक्कर स्कूल बस से हो गई।
बता दें कि हादसे में मारे जाने लोगों की पहचान बालाजी (35), उनके बेटे आर्या (11), रिश्तेदार हरीश (12) और साले वेंकटेशप्पा (50) के रूप में हुई है। सभी चिलाकलनेरपु गांव के रहने वाले थे और थालकयालाबेट्टा में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।