फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Accident: बंगलूरू के पास भयानक सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में पांच युवकों की मौत

Sun, 15 Feb 2026 02:23 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू के नेलमंगला में शनिवार रात कार और बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 17 से 22 साल तक बताई जा रही है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास शनिवार आधी रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि कार बंगलूरू की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई, जिससे सामने से आ रही बस ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई है। पुलिस को शक है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था। हादसे में जान गवाने वाले सभी युवकों की उम्र 17 से 22 साल के बीच थी। ये सभी डोड्डाबल्लापुरा के रहने वाले दोस्त थे। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 43 यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरी बस से आगे के सफर के लिए भेज दिया गया। मदनायकनहल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengaluru Bank Gold Theft: बैंक लॉकर से 4.12 करोड़ का सोना किया गायब, सट्टे में उड़ाया; सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन


मामले की हो रही जांच
जॉइंट पुलिस कमिश्नर कार्तिक रेड्डी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कार सवार लोग नशे में थे? इसके लिए खून के नमूने लैब भेजे गए हैं। साथ ही मृतकों का बैकग्राउंड भी चेक किया जा रहा है। एक मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटर का काम करता था। मां को यह जानकारी नहीं थी कि कार किसकी थी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें