फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैयालाल मर्डर: पैगंबर मुहम्मद के अपमान के नाम पर किसी निर्दोष की हत्या सही नहीं, अपराधियों को मिले कड़ी सजा

Thu, 30 Jun 2022 07:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स (IMCR) के राष्ट्रीय संयोजक मुहम्मद अदीब ने उदयपुर में टेलर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पैगंबर के अपमान के बहाने किसी की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस्लाम किसी निरपराध की हत्या की अनुमति नहीं देता है...
विज्ञापन
इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स (IMCR) के राष्ट्रीय संयोजक मुहम्मद अदीब - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की घटना की पूरे देश में निंदा हो रही है। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब ने कहा है कि पैगंबर मुहम्मद के अपमान के नाम पर किसी निर्दोष की हत्या को सही नहीं ठहराया जा सकता। इस्लाम में इस तरह की हिंसा करने की कोई इजाजत नहीं है। उन्होंने इस घटना को अमानवीय बताते हुए अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन


इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स (IMCR) के राष्ट्रीय संयोजक मुहम्मद अदीब ने उदयपुर में टेलर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पैगंबर के अपमान के बहाने किसी की हत्या को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस्लाम किसी निरपराध की हत्या की अनुमति नहीं देता है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वो कम है। उन्होंने इस जघन्य अपराध को कानून और इस्लाम धर्म के खिलाफ करार देते सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें