फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई की 20 मंजिला इमारत में लगी आग की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम, सात लोगों की हुई थी मौत 

Sun, 23 Jan 2022 11:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख तो सीएम उद्धव ठाकरे ने पांच-पांच लाख देने की घोषणा की है। 
 
विज्ञापन
कमला बिल्डिंग में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के तारदेव इलाके में कमला बल्डिंग में लगी आग की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम 15 दिन के अंदर हादसे की रिपोर्ट बीएमसी आयुक्त को सौंपेगी। जांच समिति की अध्यक्षता उप नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी करेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को तारदेव इलाके में 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिनका अभी अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। यह आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग के अधिकारियों को इसे पूरी तरह बुझाने में पांच घंटे से ज्यादा समय लग गया था। 

पीएम मोदी ने की थी मुआवजे की घोषणा
शनिवार को हुए इस दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की घोषणा की थी। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मृतकों के परिजनों के लिए पांच लाख मुआवजे की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने का आश्वासन भी दिया था।  
विज्ञापन


तीन महीने में चौथी इमारत में लगी आग
मुंबई में आग लगने की घटनाएं इन दिनों बढ़ती जा रही हैं। पिछले तीन महीने में अब तक चार बार ऊंची इमारतों में आग लग चुकी है। सीएम उद्धव ठाकरे ने घटना की उचित जांच का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें