फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा के नेताओं को भेजा कानूनी नोटिस, ये है पूरा मामला

Thu, 02 Jul 2020 07:37 AM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को कानूनी नोटिस भिजवाए हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को माफी मांगने के लिए भी कहा है। वहीं ऐसा नहीं करने पर उन्होंने दोनों नेताओं पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतानवी दी है। कमलनाथ ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को यह नोटिस भेजा है। इन दोनों नताओं ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए आयात शुल्क कम करके चीनी कंपनियों को फायदा पहुंचाया था। 

विज्ञापन


कमलनाथ के वकील ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपने वकील के माध्यम से दोनों नेताओं को नोटिस भिजवाएं हैं। उनके वकील वरुण तनखा ने कहा कि कमलनाथ ने चीनी कंपनियों की तरफदारी करने के आरोपों पर झा और शर्मा को कानूनी नोटिस भेजे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोटिस में भाजपा के दोनों नेताओं द्वारा कमलनाथ के खिलाफ जारी अपमानजनक बयानों पर ध्यान आकृष्ट किया गया है जो 26-27 जून को अनेक अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित हुए थे।

उन्होंने कहा कि इन झूठे आरोपों के समर्थन के लिए कोई सार्वजनिक रिकार्ड नहीं है। कमलनाथ ने 2004 से 2009 तक केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल में जो फैसले लिए वे नियमों के अनुसार थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें