फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कमल हासन को भी न्यौता

Mon, 27 May 2019 04:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कमल हासन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। 30 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मक्कल नीधि मय्यम के अध्यक्ष और अभिनेता कमल हासन को भी आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन

 




बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। भाजपा ने 542 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में से 303 सीटों पर और भाजपानीत एनडीए ने 352 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को 52 और कांग्रेसनीत यूपीए को 92 सीटों पर ही जीत मिली। 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में अपने बयानों को लेकर कमल हासन काफी चर्चा में रहे। तमिलनाडु में चुनावी प्रचार के दौरान कमल ने कहा था कि भारत का पहला आतंकवादी हिंदू ही था। और वो  था नाथूराम गोडसे, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी। 
विज्ञापन


कमल के इस बयान की तमाम हिंदू संगठनों और भारतीय जनता पार्टी ने आलोचना की थी। आलोचना होने पर भी कमल अपने बयान पर अड़े रहे। उन्होंने कहा था कि सच विजयी रहता है और मैंने ऐतिहासिक सच कहा है। हासन ने आरोप लगाया था कि उनके भाषण को चुनिंदा ढंग से संपादित किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें