कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन के ओवरशूट (लाल सिग्नल पार करने) की गंभीरता को देखते हुए रेल प्रशासन ने प्रथम दृष्टया कालिंदी एक्सप्रेस के ड्राइवर, सहायक ड्राइवर और दो लोको निरीक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।
रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के अधिकारियों की एक पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जांच कमेटी को जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। जांच कमेटी के सदस्यों में रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर, मुख्य सिग्नल इंजीनियर, मुख्य रोलिंग स्टाक इंजीनियर व मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक शामिल हैं।
मंगलवार को निरस्त की गई ट्रेन
. दुर्ग-जम्मूतवी 12549 एक्सप्रेस।
. रायपुर-लखनऊ 12536 गरीब रथ एक्सप्रेस।
. इलाहाबाद-देहरादून-इलाहाबाद 14113 लिंक एक्सप्रेस।