पीएम मोदी और ट्रंप के सामने कैलाश खेर देंगे परफोर्मेंस
- फोटो : social media
गुजरात के अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी को होने वाले नमस्त ट्रंप समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर जय-जय कारा लगाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने कैलाश खेर 'जय-जय कारा, जय-जय कारा स्वामी देना साथ हमारा' गीत से परफॉर्मेंस की शुरुआत करेंगे।
कैलाश खेर 'अगड़ बम-बम लहरी' से अपनी परफॉर्मेंस को खत्म करेंगे। खेर ने कहा कि मेरा बस चले तो मैं इसी गाने पर उनको (ट्रंप) भी नचाऊं। कैलाश के अलावा गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी भी समारोह में गाना गाएंगे।
- डोनाल्ड ट्रंप का विशेष विमान एयरफोर्स वन 24 फरवरी को सुबह 11.55 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद उनकी अगुवाई करेंगे।
- एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी 22 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। इस रोड शो में भारत की झलक दिखाने के लिए 28 मंच बनाए जा रहे हैं। इसे इंडिया रोड नाम दिया गया है।
- ट्रंप अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में 1:15 बजे पहुंचेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' जैसा होगा।
- सूत्रों के अनुसार नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें कई बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल होंगी।
- मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप और मोदी के ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के लिए एक लाख से ज्यादा लोगों को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अमेरिकी मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया जाएगा।
- ट्रंप और मेलानिया तकरीब 150 मिनट अहमदाबाद में रुकेंगे। लंच करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला 3:30 बजे आगरा के लिए रवाना हो जाएगा।