फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हत्याओं के बाद खुदकुशी करनेवाला शख्स क्या 'कबीर सिंह' का था प्रशंसक?

Wed, 16 Oct 2019 07:31 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अश्विनी कुमार उर्फ जॉनी दादा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

इसी साल आई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह रिलीज होने के बाद कई वजहों से चर्चा में रही। इस पर पुरुषवादी मानसिकता और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे, जिसको लेकर इसकी खूब आलोचना हुई। हाल में हुई चार हत्याओं के पीछे एक फिल्म प्रशंसक (फैन) के होने को लेकर यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, कयास लगाए जा रहे हैं कि दो लोगों की हत्या कर चुके एक प्रशंसक ने इस फिल्म से ही प्रभावित होकर एक पूर्व एयर होस्टेस की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। टिक टॉक पर विलेन वीडियो बनाने वाला अश्विनी कुमार उर्फ जॉनी दादा अक्सर फिल्म कबीर सिंह के फोटो और वीडियो शेयर करता था और खुद बनाता भी था। 

उसकी शेयर की गई एक वीडयो में यह डायलॉग भी था कि- जो मेरा नहीं हो सकता, उसे किसी और का होने का मौका नहीं दूंगा। एयर होस्टेस की हत्या कर आत्महत्या कर लिए जाने को इससे जोड़ कर देखा जा रहा है कि जॉनी फिल्म कबीर सिंह से काफी ज्यादा प्रभावित था। 

विज्ञापन

पूर्व एयर होस्टेस की शादी की भनक लगते ही कर दी हत्या

जॉनी दादा ने 26 सितंबर को बिजनौर जिले में एक भाजपा नेता के बेटे राहुल और उनके भतीजे किसना की हत्या कर दी थी। दो लोगों की हत्या को अंजाम देने के चार दिन बाद ही उसने 30 सितंबर को एक पूर्व एयरहोस्टेस युवती की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उस लड़की की दिसंबर में किसी और से शादी होने वाली थी और जॉनी दादा को जैसे ही इसकी भनक लगी, उसने लड़की की हत्या कर दी। इसके बाद जॉनी दादा ने 11 अक्तूबर की देर रात उसने रोडवेज की बस में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। 

सिर पर एक लाख का इनाम, पीछे पड़ी थी 21 पुलिस टीमें

उत्तर पुलिस के लिए सिरदर्द बने चुके जॉनी दादा के सिर पर एक लाख का ईनाम घोषित था। ट्रिपल मर्डर की वारदात के बाद से ही पुलिस की 21 टीमें अश्विनी को दबोचने के लिए लगातार कोशिश कर रही थीं।

स्थानीय खबरों के अनुसार, 30 वर्षीय अश्विनी कुमार पुलिस से बचने की हर संभव कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की दबिश तेज होने से वह दहशत में था। 11 अक्तूबर की रात उसने पुलिस को देखते ही खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन

निर्देशक ने जताया अफसोस, कहा- हत्या का समर्थन नहीं

इस बारे में फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से बात की गई तो उन्होंने लड़की की घरवालों का सांत्वना दी। उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में बताया कि उन्हें उस लड़की और उसके घरवालों के लिए बहुत ही बुरा लगा। उन्होंने कहा कि फिल्ममेकर होने के नाते हम अपने क्राफ्ट के लिए जिम्मेदार हैं। पर साथ ही हमें इसके नतीजों पर सोच-विचार करना भी बहुत जरूरी है। 'कबीर सिंह' या फिर 'अर्जुन रेड्डी' किसी ने भी हत्या का समर्थन नहीं किया।' मेरी फिल्मों ने कभी भी किसी को जान से मारने का समर्थन नहीं किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें