फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के पीएम ट्रूडो ने किसान आंदोलन का किया समर्थन तो भारत ने दी यह सलाह 

Tue, 01 Dec 2020 04:08 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शन पर टिप्पणी की है। उन्होंने आंदोलन का समर्थन करते हुए देश की स्थिति चिंताजनक बताई है। अब इसपर विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है। भारत ने उन्हें सलाह देते हुए कहा है कि एक लोकतांत्रिक देश के आंतरिक मामलों में टिप्पणी करना अनुचित है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने ट्रूडो के बयान पर कहा, 'हमने कनाडाई नेताओं द्वारा भारत में किसानों से संबंधित मामले पर की गई टिप्पणियों को देखा है। ये खासतौर से एक लोकतांत्रिक देश के आंतरिक मामलों के संबंध में अनुचित है। यह भी सबसे बेहतर रहेगा कि राजनैतिक वार्तालापों को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए गलत तरीके से प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए।'

आम आदमी पार्टी ने भी जताई आपत्ति
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने किसान आंदोलन पर कनाडा के प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। चड्ढा ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर आई जस्टिन ट्रूडो की टिप्पणी गैरजरूरी है। 
विज्ञापन






क्या कहा था कनाडा के प्रधानमंत्री ने
गुरु नानक देव की 551वीं जयंती के अवसर पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान, ट्रूडो ने कहा था, 'किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के बारे में भारत से खबरें आ रही हैं। स्थिति चिंताजनक है और हम सभी अपने परिवार और दोस्तों को लेकर बहुत चिंतित हैं। मुझे पता है कि आप में से कई लोगों के लिए यह एक वास्तविकता है। मैं आपको याद दिला दूं कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के अधिकारों की रक्षा के लिए कनाडा हमेशा खड़ा रहेगा।'  

बता दें कि मंगलवार को किसानों का प्रदर्शन छठे दिन में प्रवेश कर गया। इससे पहले किसानों को दिल्ली की सीमा तक पहुंचने से रोकने के लिए उन पर वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले आदि का प्रयोग किया गया था। पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के हजारों किसानों ने दिल्ली के बाहरी इलाके में डेरा डाला हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें