फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 07 Jun 2019 06:13 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देशभर में लू का कहर जारी, यूपी में आंधी-बारिश से 18 की मौत
विज्ञापन


यूपी में बृहस्पतिवार देर शाम आई आंधी-बारिश के चलते हादसों व बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें मैनपुरी के 6, एटा व कासगंज के 3-3 और  मुरादाबाद, महोबा, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, बदायूं व फर्रुखाबाद के 1-1 लोग शामिल हैं। दिन भर की कड़ी धूप के बाद शाम लगभग सात बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया।   

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


सियासी उठापटक: तेलंगाना में कांग्रेस को बड़ा झटका, 12 विधायक टीआरएस में शामिल

तेलंगाना में सियासी उठापटक के बीच विधानसभा स्पीकर ने कांग्रेस के 18 में से अलग हुए 12 विधायकों के गुट को तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में विलय की मंजूरी दे दी। इसके साथ ही उन्हें सत्ताधारी दल के सदस्य के तौर पर पहचान मिल गई है। इससे पहले बृहस्पतिवार दिन में कांग्रेस के इस गुट ने स्पीकर से टीआरएस में विलय की अनुमति मांगी थी।

पढ़ें पूरी खबर-

लापता विमान मामला : ग्रामीणों का दावा, पहाड़ी से गहरा काला धुआं देखा, तलाशी अभियान जारी

असम से अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए वायुसेना के लापता विमान एएन-32 का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश के एक गांव के लोगों ने सोमवार को ही एक पहाड़ी से गहरे काले धुएं के गुब्बार को देखने का दावा किया है। विमान सोमवार दोपहर से लापता है और इसमें 8 क्रू सदस्यों समेत 13 लोग सवार थे।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

World Cup 2019: जीत की लय कायम रखना चाहेगा पाक, श्रीलंका के साथ मुकाबला आज

पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों सात विकेट की करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को पिछले मैच में 14 रन से हराकर शानदार पलटवार किया। अब शुक्रवार को टीम का मुकाबला श्रीलंका के साथ है।

पढ़ें पूरी खबर-

कर्नाटक गठबंधन में अविश्वास, सीएम कुमारस्वामी के बेटे ने कहा- चुनाव के लिए रहें तैयार

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और जदएस के बीच अविश्वास की खाई बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें वह पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कह रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव किसी भी समय हो सकते हैं, अगले साल या दो या तीन साल बाद भी। 

पढ़ें पूरी खबर-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें