जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के दारमदोरा कीगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस बारे में अभी अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।
पढ़ें पूरी खबर-
ईरान को 'सबसे अच्छा दोस्त' बताने के चंद घंटे बाद ट्रंप का यूटर्न, सोमवार को लगाएगा और कड़े प्रतिबंध
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा गतिरोध जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि ईरान के खिलाफ सोमवार से नये बड़े प्रतिबंध लगाये जाएंगे। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘हम ईरान के ऊपर सोमवार से नये बड़े प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।’
पढ़ें पूरी खबर-
World Cup 2019: द. अफ्रीका के खिलाफ जीत पर टिकी हैं पाक की उम्मीदें, मुकाबला आज
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गए हैं और अब रविवार को यहां लार्ड्स पर होने वाले विश्व कप मैच में दोनों की निगाहें सांत्वना भरी जीत दर्ज करने पर लगी होगी।
पढ़ें पूरी खबर-
आडवाणी, जोशी को खाली करने होंगे सरकारी बंगले, अमित शाह को लेना है फैसला
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज और उमा भारती को सरकारी बंगला खाली करना पड़ सकता है। चूंकि अब वे संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, ऐसे में इन नेताओं के सामने आवास की समस्या आ खड़ी हुई है।
पढ़ें पूरी खबर-
करतारपुर कॉरिडोर पर ना ‘पाक’ शर्तों का अड़ंगा, 700 श्रद्धालुओं की ही अनुमति का प्रस्ताव
पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर के संचालन पर शर्तों का अड़ंगा लगाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पड़ोसी ने भारतीय श्रद्धालुओं को विशेष परमिट से प्रवेश और फीस वसूलने की शर्त रखी है। साथ ही कॉरिडोर को सालभर खोलने और श्रद्धालुओं की तादाद पर भारत के प्रस्ताव का विरोध किया है।
पढ़ें पूरी खबर-