एक देश एक चुनाव: कानून विशेषज्ञों की राय, पहल अच्छी पर अमल मुश्किल
विज्ञापन
पीएम मोदी की पूर्ण बहुमत वाली दूसरी सरकार के पहले प्रस्ताव एक देश एक चुनाव को कानून विशेषज्ञ एक अच्छी पहल मान रहे हैं लेकिन इसको अमल में लाना उतना ही मुश्किल बता रहे हैं।
World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया की निगाह सेमीफाइनल पर, उलटफेर में माहिर बांग्लादेश से आज भिड़ंत
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया गुरूवार को जब उलटफेर में माहिर बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मुकाबले के लिए मैदान पर में उतरेगा तो उसकी निगाह बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में करीब पहुंचने की होगी। आरोन फिंच की अगुआई वाली टीम ने अभी तक पांच मैचों में से सिर्फ एक मुकाबला भारत से हारा है। वह तालिका में शीर्ष चार में हैं।
आईएलएंडएफएस मामला: 91 हजार करोड़ के कर्ज घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार किए दो शीर्ष अधिकारी
आर्थिक संकट में डूब चुकी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी आईएलएंडएफएस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कंपनी के दो शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है।
तीन महीने बढ़ सकती है जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा, कल होगा फैसला
वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा तीन से चार महीने बढ़ सकती है। कर सलाहकार और टैक्स बार एसोसिएशन (टीबीए) ने कई बदलावों और नोटिफिकेशन के बाद रिटर्न दाखिल करने के लिए सिर्फ तीन महीने का समय देना नाकाफी बताया और इसे तीन से चार महीने बढ़ाए जाने की गुहार लगाई है।
सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम के भीतर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह घटना 11 साल की पीड़िता के आवास पर बीते 16 जून को हुई थी।