आज देश भर में फिर हड़ताल, 10 लाख डॉक्टर नहीं करेंगे काम, ठप रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के विरोध में सोमवार को फिर देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रविवार को केंद्रीय चिकित्सक सुरक्षा कानून लाने की मांग करते हुए सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक हड़ताल का एलान किया है।
मोदी 2.0 : सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, अहम बिलों और आम बजट पर देश की निगाहें
सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र से एक दिन पहले रविवार को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुला कर तीन तलाक सहित कई अहम बिलों पर विपक्ष का सहयोग मांगा। गौरतलब है कि इस सत्र में पहले दो दिन नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी।
स्विस बैंक खाताधारकों पर शिकंजा, कालाधन पर मिली बड़ी सफलता, 50 भारतीयों के नामों का खुलासा
कालेधन के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में स्विस बैंक खाताधारकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। इसमें 50 भारतीय भी शामिल हैं। स्विस सरकार के अधिकारियों ने इन खातों की जानकारी भारत को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है। स्विस सरकार से हुए समझौते के मुताबिक वह भारत को इस बात की जानकारी देगा कि उसके यहां किसका कितना पैसा जमा है।
बिहार : स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही तीन बच्चों ने तोड़ा दम, दिमागी बुखार से अब तक 100 की मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर में दिमागी बुखार से अब तक 100 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। रविवार को मुजफ्फरपुर के एसके मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के सामने ही तीन मासूम बच्चों ने दम तोड़ दिया। इनमें निशा और मुन्नी की उम्र 5 साल और एक अन्य बच्चा शामिल है।
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की निगाह जीत पर, रोमांचक होगा मुकाबला
जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने के बाद हार से परेशान बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें सोमवार को जब मैदान में उतरेंगी तो दोनों का लक्ष्य बड़ी जीत के साथ फिर से पटरी पर लौटने का होगा।