फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubilee Hills Gang-rape Case: हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में सभी छह आरोपी गिरफ्तार, भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 08 Jun 2022 04:30 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, हैदराबाद

सार

तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक रघुनंदन राव पर जुबली हिल्स में सामूहिक दुष्कर्म की 17 वर्षीय पीड़िता की पहचान का खुलासा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 28 मई को 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने कहा कि "इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। छह में से एक आरोपी बालिग है और बाकी पांच आरोपी नाबालिग हैं।" उन्होंने बताया कि सादुद्दीन मलिक ही इस मामले में प्रमुख आरोपी है। मामले के आरोपियों में से चार नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, बाकी दो को बुधवार को पेश किया जाएगा।"

सीवी आनंद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि "हमने इस मामले में विस्तृत जांच की है। इसमें पांच नाबालिग और एक बालिग आरोपी हैं। आयुक्त ने आगे विस्तार से बताया कि घटना 28 मई की है जब नाबालिग दोपहर में पब पहुंची थी। हालांकि, उसने 31 मई तक इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "पीड़िता ने 31 मई तक माता-पिता को कुछ भी नहीं बताया। बाद में माता-पिता ने 31 मई को पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन पीड़िता को भरोसा केंद्र भेजा गया, जब वह सहज हो गई, तो उसने घटना के बारे में खुलासा किया। उसके बाद, मामले को सामूहिक दुष्कर्म में बदल दिया गया और पॉक्सो की धाराएं जोड़ी गईं। 

भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
इससे पहले तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक रघुनंदन राव पर मामला दर्ज किया था। उन पर जुबली हिल्स में सामूहिक दुष्कर्म की 17 वर्षीय पीड़िता की पहचान का खुलासा करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग पीड़िता के वीडियो और तस्वीरें कथित रूप से जारी करने के लिए राव पर भारतीय दंड संहिता की 228ए (पीड़ित की पहचान का खुलासा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छह जून को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चार जून को तेलंगाना राज्य के दुब्बक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक माधवनेनी रघुनंदन राव ने भाजपा राज्य कार्यालय, कट्टेलमंडी में एक किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। रघुनंदन राव ने इस दौरान घटना से संबंधित तस्वीरें और वीडियो मीडिया में जारी किए। जिससे नाबालिग पीड़िता की पहचान का खुलासा हुआ। इस मामले में फिलहाल जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें