फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा: शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता का प्रभार, ऋतुराज सिन्हा को बनाया गया महामंत्री 

Sun, 21 Nov 2021 02:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को कई संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने रविवार को राष्ट्रीय टीम में कई नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और सचिव विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव के रूप में पदोन्नत किया।

विज्ञापन


गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बगावत करने वाले शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं, ऋतुराज सिन्हा और आशा लाकड़ा को राष्ट्रीय सचिव व भारती घोष को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में रविवार को हुई नियुक्तियों में तावड़े का कद बढ़ाया गया है, जबकि सचिवों की टीम में सिन्हा और लाकड़ा के रूप में दो नए नाम जोड़े गए हैं। वहीं पहली बार प्रवक्ता बनाए गए शहजाद पूनावाला राहुल गांधी के रिश्तेदार हैं और 2017 में अचानक उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को चुनौती दी थी। पूनावाला ने चुनाव को धोखा और ढकोसला करार दिया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूनावाला की तारीफ की थी। इस घटना के अरसे बाद शनिवार को अचानक पूनावाला को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें