टीवी होस्ट और जर्नलिस्ट अप्सरा रेड्डी को युद्धपोत में आयोजित डिनर पर बुलाया गया था, अप्सरा जब वहां पहुंची तो अफसरों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। अप्सरा ने जब उनसे रोके जाने का कारण पूछा तो एक अफसर ने कहा ''किन्नरों का अंदर आना मना है।" ये बात खुद अप्सरा ने मीडिया को बताई।
अप्सरा रेड्डी पेशे से पत्रकार हैं और चेन्नई में रहती हैं। अप्सरा कई बड़े मीडिया संस्थानों में बतौर जर्नलिस्ट काम कर चुकी हैं।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक अप्सरा को सेना के जहाज पर आयोजित किए गए रात्रिभोज के लिए निमंत्रण मिला था। जैसे ही वे प्रवेश द्वार पर पहुंची तो उनसे अभद्रता की गई।