16वीं लोकसभा में सबसे ज्यादा सवाल किस नेता ने किए हैं, यह जानना दिलचस्प होगा। इंडिया स्पेंड की खबर के मुताबिक, 15 जुलाई 2016 तक के आंकड़ों में 16वीं लोकसभा से 10 सबसे ज्यादा सवाल करने वाले नेता महाराष्ट्र से हैं। इनमें भी बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल शिवसेना की ओर से सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए।
एनसीपी की सुप्रिया सुले ने लोकसभा में सबसे ज्यादा 568 सवाल पूछे। ताज्जुब की बात है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने निचले सदन में एक भी सवाल नहीं पूछा। वहीं, कांग्रेस की ओर संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सबसे ज्यादा 128 सवाल किए हैं।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ने लोकसभा में 448 सवाल पूछे, जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक भी सवाल नहीं किया।