महाराष्ट्र में पुणे शहर के भोसरी इलाके के एक 30 वर्षीय पत्रकार को अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी मृतक महिला के साथ पिंपरी चिंचवड़ टाउनशिप में एक वेब पोर्टल में काम करता था। आरोपी ने अगस्त में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था।
पुलिस को जांच से पता चला कि आरोपी पुणे जिले के भोर तालुका के पास महिला की हत्या की और उसके शव को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस के मुताबिक मृतका आरोपी के नाम पर अपने पिता से फ्लैट और जेवर की मांग कर रही थी, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतका ने कथित तौर पर उसके खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि घटना के दिन तीन अगस्त को आरोपी ने उसे उसके घर से अपहरण कर लिया और भोर ले गया, जहां उसने उसे मार डाला। सबूत छिपाने के लिए, उसने उसके शव को भोर में एक नदी के पास फेंक दिया। वहीं आगे की जांच की जा रही है।