फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शादी की मांग से तंग आकर पत्रकार ने की प्रेमिका की हत्या, शरीर के टुकड़े कर ठिकाने लगाने का आरोप

Fri, 19 Aug 2022 02:15 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, औरंगाबाद

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला सौरभ से बार-बार शादी की मांग कर रही थी, उसकी इस मांग से तंग आकर 15 अगस्त को महिला का गला घोंट दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई हैं, यहां एक पेशे से पत्रकार व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगा दिया। अब इस मामले में 35 वर्षीय पत्रकार सौरभ लाखे को पुलिस ने अपनी विवाहित प्रेमिका की हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


किराए के मकान में रह रही थी महिला
पुलिस ने कहा कि महिला का कथित तौर पर सौरभ लाखे के साथ संबंध था, जो एक स्वतंत्र रिपोर्टर के रूप में काम करता था। एक अधिकारी ने बताया कि हाल ही में वह अपने परिवार को छोड़कर यहां हुडको इलाके में किराए के मकान में रह रही थी, जहां लाखे उससे मिलने आता था। महिला शिउर की रहने वाली थी।

 शादी की मांग से तंग आकर कर दी हत्या
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला सौरभ से बार-बार शादी की मांग कर रही थी, उसकी इस मांग से तंग आकर 15 अगस्त को महिला का गला घोंट दिया, इतना ही नहीं उसने उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए। ठिकाने लगाने के मकसद से उसने अगले दिन उसका सिर और हाथ लिया और उन्हें शिउर के एक गोदाम में रख दिया। 
विज्ञापन


शरीर के टुकड़ों को ठिकाने लगाते वक्त मकान मालिक ने देखा
अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को जब वह शरीर के बाकी हिस्सों को ले जा रहा था, तो घर के मालिक ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी, इसके बाद शायर के रास्ते में सौरभ लाखे को गिरफ्तार कर लिया वहीं आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें