फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs NZ: मार्च 2020 के बाद पहली बार वनडे में ऑल आउट हुई न्यूजीलैंड की टीम, वेस्टइंडीज ने पांच विकेट से हराया

Fri, 19 Aug 2022 01:29 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन

सार

मार्च 2020 के बाद यह पहला मौका है कि जब न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवरों के मैच में ऑलआउट हुई है। कप्तान केन विलियम्सन ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शमराह ब्रूक्स (79) की कप्तान निकोलस पूरन (28) के बीच 75 रन की साझेदारी की मदद से वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया। ब्रूक्स ने वनडे में अपनी पांचवीं अर्धशतकीय पारी 58 गेंदों में पूरी की। मेजबान टीम ने 191 रन का लक्ष्य 11 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। इससे पूर्व अकील हुसैन (3/28) और अल्जारी जोसफ (3/36) की मदद से वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 45.2 ओवरों में 190 रन पर ढेर कर दिया था। 
विज्ञापन


मार्च 2020 के बाद यह पहला मौका है कि जब न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवरों के मैच में ऑलआउट हुई है। कप्तान केन विलियम्सन ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत की नींव रखी। इसके बाद बल्लेबाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया और कैरिबियाई टीम जीत हासिल करने में सफल रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें