फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमान : पुणे के जितेंद्र ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

Thu, 13 May 2021 02:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

  • विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे के पर्वतारोही जितेंद्र गवारे ने बुधवार को विश्व के सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट को फतह कर नया कीर्तिमान बनाया है। इससे पहले उन्होंने विश्व के 10वें सबसे ऊंचे पर्वत अन्नपूर्णा को फतह किया था। उसके बाद 25 दिन की लगातार चढ़ाई में वह माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे और तिरंगा लहराया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में पुणे के वडगांव शेरी के मूल निवासी जितेंद्र गवारे (42) ने बुधवार की सुबह करीब सात बजे माउंट एवरेस्ट की चोटी को छुआ। पर्वतारोही गवारे 16 अप्रैल को माउंट अन्नपूर्णा-1 शिखर की चोटी पर पहुंचे थे। इस पर्वत की ऊंचाई 8091 मीटर है।

इससे पहले मुंबई के केवल कक्का को एक महीने में दोनों शिखर पर चढ़ाई करने का कीर्तिमान हासिल है। गिरि प्रेमी संस्था के नेता उमेश झिरपे ने जितेंद्र की इस कामयाबी के लिए उनको बधाई दी है।
विज्ञापन


झिरपे ने बताया कि जितेंद्र ने लेह में जिग्मेट और शेरपा के साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे। पुणे के एवरेस्ट विजेता गणेश मोरे, पर्वतारोही विवेक शिवदे और सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे के प्रा. डॉ. अविनाश कांदेकर ने जितेंद्र को मौसम की सटीक जानकारी दी। वहीं, उमेश झिरपे, एवरेस्ट विजेता भूषण हर्षे और सुमित मांदले ने उनका मार्गदर्शन किया।

साल 2019 में कंचनजंघा पर्वत पर फहराया था तिरंगा
इससे पहले जितेंद्र गवारे ने साल 2019 में कंचनजंघा पर्वत पर तिरंगा फहराया था। उसी साल उन्होंने हिमालय के माउंट अमा डबलाम की 6812 मीटर की चोटी पर चढ़ाई की थी। हालांकि इसका शिखर माउंट एवरेस्ट से कम ऊंचाई पर है लेकिन इस पर्वत पर चढ़ाई करना माउंट एवरेस्ट से भी मुश्किल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें