फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Polls: झारखंड BJP ने 66 उम्मीदवार तय किए, बाबूलाल मरांडी धनवार से, चंपई सोरेन सरायकेला से मैदान में

Sat, 19 Oct 2024 07:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand BJP List: झारखंड में भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 66 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। जिसमें कई बड़े नाम शामिल है, वहीं लोकसभा चुनाव में हारने वाले कुछ नामों को भी इस सूची में जगह मिली है। बता दें कि भाजपा राज्य में कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
झारखंड BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) चंपई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया है। भाजपा ने पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। बोकारो विधानसभा सीट से बिरंची नारायण को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


इन नेताओं के परिवार के सदस्यों को भी टिकट
भाजपा की तरफ से जारी सूची के अनुसार, झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। इस कड़ी में अगला नाम पूर्व केंद्रीय मंंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का है, जिन्हें पोटका सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्व से टिकट मिला है। वहीं पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया है।

लोकसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों को मौका
भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी और हार का सामना करने वाले कुछ चेहरों को भी विधानसभा में मौका दिया गया। इसमें सबसे पहला नाम गीता कोड़ा हैं जिन्हें लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट से प्रत्याशी, अब उन्हें जगन्नाथपुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार को घोषित किया है। वहीं इसमें दूसरा नाम सीता सोरेन का है, जिन्हें लोकसभा में दुमका सीट से मौका मिला था, अब वह जामताड़ा से विधानसभा उम्मीदवार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में लोहरदगा सीट से और पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव को बिशुनपुर सुरक्षित सीट से विधानसभा में प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


यहां देखिए झारखंड भाजपा के प्रत्याशियों की पूरी सूची:-

विज्ञापन










झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
भाजपा झारखंड में 81 सीटों में से 68 पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीटें उसने अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ रखी है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में झारखंड से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को सत्ता से बाहर करने की कोशिश कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें