सोमवार सुबह मुंबई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट को अचानक अहमदाबाद डाइवर्ट कर दिया गया और वहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी भरा खत मिला था, जिसके बाद उसे तत्काल अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डाइवर्ट किया गया।
सल्ला बिर्जू नाम के शख्स को धमकी भरा खत रखने के आरोप में धर दबोचा गया है। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, इसी शख्स ने जुलाई में अपने खाने में कोक्रोच होने की बात कहकर हंगामा किया था। उसका कथित रूप से जेट की एक क्रू मेंबर से अफेयर भी चल रहा है।
A man Salla Birju has confessed that he had kept the 'threatening note' to destabilise operations in the Jet Airways flight.
— ANI (@ANI) October 30, 2017
हालांकि, प्लेन सुरक्षित लैंड हो गया और उसमें सवार सभी 115 यात्री और 7 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। बता दें कि जेट एयरवेज की फ्लाइट नंबर 9डब्लू 0339 ने तड़के 3 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट सुबह 5:05 पर दिल्ली पहुंचने वाली थी।
पढ़ें: 7 भारी बैग और एक महिला के साथ लंदन भागे माल्या
उड़ाने के दौरान ही प्लेन के बाथरूम में एक धमकी भरा खत मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि प्लेन के टॉयलेट में मिले नोट में लिखा था कि प्लेन दिल्ली में लैंड होने के बजाय हाईजैक करके पीओके लाया जाएगा। लेटर में लिखा था कि अगर पीओके से पहले लैंडिंग की कोशिश की गई तो लोगों के मरने की आवाजें सुनाई देंगी और इसको मजाक ना समझा जाए। आगे लिखा था कि अगर प्लेन को दिल्ली में उतारा गया तो विस्फोट हो जाएगा।
"The aircraft is covered by hijackers, should not land in Delhi, should be flown straight to PoK" written on the note say security agencies
— ANI (@ANI) October 30, 2017
Aircraft landed without incident at Ahmedabad,was parked at a remote bay, where all 115 guests & 7 crew members safely deplaned: Jet Airways
— ANI (@ANI) October 30, 2017