फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली अनवर JDU से सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल

Sat, 12 Aug 2017 07:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
अली अनवर, सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन
जेडीयू ने सांसद अली अनवर को संसदीय पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस बात की जानकारी जेडीयू के जेनरल सेक्रेटरी केसी त्यागी ने दी। केसी त्यागी ने बताया कि अली अनवर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल हुए थे। इसी कारण पार्टी ने उनपर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में अली अनवर ने कहा कि जनता हमारे साथ है। आज जो देश की नीतियां हैं, उसे कोई न कोई तो तोड़ेगा। अनवर ने कहा कि इसके लिए किसी न किसी अली अनवर को तो सामने आना ही होगा।
  Janta humare saath hai. Aaj jo desh ki netiyan hain, usse koi toh todega, kisi Ali Anwar ko toh samne aana hi hoga : Ali Anwar pic.twitter.com/YiUiYbec51 — ANI (@ANI) August 11, 2017
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने एक बार फिर विपक्षी पार्टी की एकजुटता को बनाए रखने के लिए शुक्रवार को विपक्षी पार्टियों  की बैठक बुलाई थी। दिल्ली के संसद भवन स्थित सभागार में विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद समेत कई नेता मौजूद रहे। 

मालूम हो कि अली अनवर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन को छोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि महागठबंधन की सरकार के लिए को बिहार की जनता ने के वोट दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें