फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेरोजगारी के कारण बढ़ रही है सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या'

Sat, 06 Aug 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता शरद यादव अपने एक बयान को लेकर विवाद में है। मोदी सरकार को घरने के लिए उन्होंने जो बोला वो खुद यादव के लिए मुसीबत बन गया है। दरअसल शरद यादव ने कानपुर में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर रोजगार होता तो कांवड़ियों की इतनी बड़ी तादाद सड़कों पर न होती। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, 'युवाओं को रोजगार देने का वादा कर बीजेपी सत्ता में आई, लेकिन वह ये वादा पूरा नहीं कर सकी। इसकी मिसाल है हाल ही में सड़कों पर निकले लाखों कांवड़िए।'
विज्ञापन


उन्होंने सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं को भी एक बड़ी समस्या बताया। शरद यादव के इस बयान के बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हर जगह शरद यादव के बयान की आलोचना हो रही है।  
Trending Videos
विज्ञापन

धर्मगुरुओं ने किया शरद यादव का विरोध

कानपुर में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वो इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सपा या भाजपा से गठबंधन करके नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि समय आने पर बता दिया जाएगा कि किस पार्टी से गठबंधन करना है। शरद यादव के कांबड़ियों पर दिए बयान से शिव भक्तों के साथ ही धर्मगुरु भी नाराज हैं।

सुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्र नंद, अखाड़ा परिषद के नरेंद्र गिरि और आत्मानंद ब्रह्मचारी, हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणी ने शरद यादव के इस बयान को लेकर नाराजगी जताई है। सावन के महीने में लाखों का संख्या में शिव भक्त कांवड़ ले जाते हैं। यह लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है, शरद यादव का यह बयान उन्हें बुरी तरह मुसीबत में डाल सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें