फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़े हैं थाने, चेन्नई की सारी पुलिस जयललिता की देखरेख में

Thu, 20 Oct 2016 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
चेन्नई के थानों में शिकायतें दर्ज नहीं हो पा रहीं हैं। वजह बड़ी अजीब है। टाइम्स ऑफिया इंडिया की खबर के मुताबिक ज्यादातर पुलिस अपोलो अस्पताल और उसके आसपास लगाई गई है। पुलिस के तकरीबन सभी आला अधिकारी भी अपोलो में ड्यूटी दे रहे हैं। इस बात का पता तब चला जब अलग-अलग थानों में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और उनसे स्टाफ न होने की मजबूरी बताई गई। 
विज्ञापन


टी नगर इलाके के महावीर चंद ढोका धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे तो वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने उनसे यह कहते हुए शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया कि स्टाफ की तैनाती अपोलो अस्पताल में की गई है, जहां सीएम जयललिता भर्ती हैं। अन्ना नगर के जयंती हार्वी के घर पर चोरी हो गई थी। जयंती भी जब चोरी की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्हें भी ढोका की तरह जवाब दिया गया।

पूरे शहर का यही हाल है, ज्यादातर पुलिस को अपोलो अस्पताल और उसके आसपास लगाए जाने से लोगों की शिकायतों का अंबार लगा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। डेप्युटी कमिश्नर को साफ आदेश है कि वह अस्पताल के पास मोर्चा संभाले रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने भर से भर्ती जयललिता

- फोटो : file photo
जयललिता को पिछले 22 सितंबर को डिहाइड्रेशन और बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब से वह वहीं पर हैं। लंदन और दिल्ली के एम्स के डॉक्टर भी उनका इलाज कर रहे हैं। तकरीबन महीना भर होने गया है, लेकिन अब तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। इस बीच सीएम का कार्यभार तमिलनाडु के वित्तमंत्री पनीरसेल्वम देख रहे हैं। बीते दिनों पनीरसेल्वम ने जयललिता की फोटो रखकर कैबिनेट की बैठक भी की थी। 

उधर तमाम राजनीतिक दलों के नेता एक-एककर अस्पताल जाकर जयललिता का हालचाल ले रहे हैं। अमितशाह, राहुल गांधी जैसे दिग्गज नेता भी जयललिता से मिलने अस्पताल जा चुके हैं।

फिलहाल जयललिता की बीमारी और हालत पर सस्पेंस बना हुआ है। अस्पताल के बाहर लोगों का जमवड़ा देखा जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें