फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawaharlal Nehru Death Anniversary: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि आज, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि 

Fri, 27 May 2022 10:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उनकी समाधि शांति वन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार सुबह-सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचीं, जहां उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ऑल इंडिया कांग्रेस समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से पंडित नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन के 3259 दिन जेल में यातना सही। आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरूजी के योगदान को देश याद कर रहा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पंडित नेहरू को एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता, एक राजनेता, एक दूरदर्शी, एक देशभक्त कहा। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, उनके निधन के 58 साल बाद, हमारे देश के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं,जितने पहले थे। उन्होंने कहा, भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें