फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू : सरकार से हटते ही बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना को मिली जान से मारने की धमकी

Thu, 21 Jun 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन
रविंद्र रैना - फोटो : file photo
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में पीडीपी से समर्थन वापसी के 48 घंटे बाद ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना को जान से मारने की धमकी मिली है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान के आंतकी गुटों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। राज्यपाल शासन लागू होने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस घाटी में काफी सक्रिय हो गई है। रैना का कहना है, 'पहले भी पाकिस्तान के इंटरनेट, फोन से मुझे फोन आते रहे हैं लेकिन मैंने उसकी परवाह नहीं की। कराची के नंबर से मुझे धमकी मिली है। हमारे जाबांज जवान अच्छी तरह से मेरी सुरक्षा कर रहे हैं।'

विज्ञापन


पीडीपी से समर्थन वापसी के बाद बयान देते हुए रैना ने कहा था कि पीडीपी से अलग होने का फैसला अचानक नहीं लिया गया है। यह फैसला तीन महीने के व्यापक विचार-विमर्श के बाद देशहित में लिया गया है। उन्होंने घाटी की कानून-व्यवस्था को गठबंधन टूटने का प्रमुख कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी ने यह फैसला राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के उद्देश्य से लिया। हमारा मानना है कि राज्यपाल शासन में आतंकवाद निरोधक अभियान और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियानों को आसानी से संचालित किया जा सकता है।

रविंद्र रैना 2014 के विधानसभा चुनाव में नौशेरा सुंदरबनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं। विधानसभा में लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद से उनकी नोक-झोंक काफी सुर्खियों में रही थी। बीफ पार्टी के मामले पर रैना ने विधानसभा में ही भाजपा के अन्य कुछ विधायकों के साथ इंजीनियर रशीद की पिटाई भी कर दी थी। विधायक बनने से पूर्व रैना भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। उन्हें संघ का करीबी भी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें