India-Jamaica: जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस सोमवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करेगा।
जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस सोमवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करेगा। जमैका के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक द्विपक्षीय भारत यात्रा होगी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष होलनेस ने पहले कई बार बहुपक्षीय बैठकों के दौरान मुलाकात की है। उनकी इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधो को बढ़ावा मिलने, आर्थिक सहयोग मजबूत होने और जमैका व भारत के बीच पुराने रिश्ते मजबूत होने की उम्मीद है।
होलनेस, पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री होलनेस अन्य गणमान्य व्यक्तियों और व्यापार व उद्योग जगत की हस्तियो के साथ भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जो द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देंगे। भारत और जमैका के बीच मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृति संबंध हैं, जो उनकी साझा उपनिवेश के इतिहास, लोकतंत्र और आजादी के मूल्यों और क्रिकेट के प्रति जुनून में परिलक्षित होते हैं।