ताजिकिस्तान के दुशान्बे में हुई एससीओ की एनएसए स्तरीय बैठक के बारे में बागची ने कहा कि इसमें प्रोटोकॉल दस्तावेज को मंजूरी दी गई है। परंपरा के अनुसार एससीओ का सचिवालय इसे दस्तावेज को सार्वजनिक करेगा। यह संगठन की वेबसाइट पर किसी वक्त जारी हो सकता है। एससीओ की एनएसए बैठक में अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें आतंकवाद, उग्रवाद, कट्टरपंथ, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को लेकर बातचीत हुई।
दूसरे देश भी जल्द देंगे यात्रा की इजाजत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा कि हमारे देश में कोविड की स्थिति सुधर गई है, इसलिए उम्मीद है कि अन्य देश भी जल्द भी भारत से आवाजाही की इजाजत देंगे। इस बारे में कुछ देशों ने कदम उठाए हैं। हम इसे मुद्दे को प्राथमिकता देते रहेंगे।
ईरान के नए राष्ट्रपति को दी बधाई
ईरान के साथ भारत के संबंधों को लेकर बागची ने कहा कि हमने कुछ सकारात्मक भावनाएं देखी हैं। हम देखेंगे कि कैसे इनमें प्रगति होती है। हमारे नेतृत्व की ओर से ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई संदेश भेजे गए हैं।