फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमलावर हुए जयराम रमेश, कहा- पीएम की राजनीति बचकाना और थकाऊ है

Fri, 12 Apr 2024 11:11 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री के बयान पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी की राजनीति बचकानी और थकाऊ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनाव में पिछड़ रही है, इसलिए वे ऐसे बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
जयराम रमेश। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमलावर हो गई। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव से पहले घबराए हुए हैं इसलिए वे हर दिन एक नया मोड़ ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने आज विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि नवरात्रि और सावन के दौरान विपक्षी नेता मीट खाने का वीडियो साझा कर बहुसंख्यक समुदाय को चिढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


चुनाव में पिछड़ रही है भाजपा
प्रधानमंत्री के इसी बयान पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी की राजनीति बचकानी और थकाऊ है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनाव में पिछड़ रही है, इसलिए वे ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी तक अपना घोषणा पत्र जारी नहीं कर पाई है जबकि कांग्रेस पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।  कांग्रेस अपने घोषणा पत्र को लोगों तक पहुंचा रही है।

जयराम रमेश ने ट्वीट कर साधा निशाना
रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के उलट हम यह नहीं देखते कि किस नेता ने किस महीने में क्या खाया बल्कि हम पोषण डाटा को देखते हैं। एनीमिया कई कारणों से होते हैं। 2015-16 और 2019-21 के बीच पांच साल से कम उम्र के बच्चों में एनीमिया के लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, 15 से 19 वर्ष की लड़कियों में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गुजरात में पांच साल से कम उम्र के 10 में से आठ बच्चे एनीमिया से पीड़ित हैं। मिड-डे मील कार्यक्रम में नाश्ता शामिल करने की योजना को वित्त मंत्रालय ने फंड की कमी के कारण बंद कर दिया। बच्चों में बौनेपन की दर 35.5 प्रतिशत है, जो दुनिया में 15वीं सबसे अधिक है। मोदी सरकार के तहत कुपोषण भी व्यापक बना हुआ है।  

भाजपा भारत की आत्मा को नष्ट कर रही है: जयशंकर

विज्ञापन

इसके अलावा, रमेश ने आइजोल में कहा कि भाजपा भारत की विविधता को लगातार नष्ट कर रही है। जबकि कांग्रेस इसे बचाना चाहती है। रमेश ने भाजपा पर ‘झांसा दो और राज करो’ की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर इसका एक उदाहरण है। रमेश ने दावा किया कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में संस्कृतियों, भाषाओं और जीने के तरीकों की विविधता को खतरे का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच एक बुनियादी अंतर है। भाजपा पूरे देश में एकरूपता थोपना चाहती है। दूसरी ओर, कांग्रेस का लक्ष्य देश की विविधता का सम्मान करते हुए एकता को मजबूत करना है। रमेश ने कहा, भाजपा भारत की आत्मा को नष्ट कर रही है। रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने मणिपुर के मैतेई, कुकी और नगा समुदाय को धोखा दिया है। रमेश ने आरोप लगाया कि मणिपुर में पिछले 11 महीनों से जातीय संघर्ष जारी है, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक बार भी राज्य का दौरा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें