फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यिक महाकुंभ: आज से ‘जयपुर साहित्य महोत्सव’ का आगाज

Thu, 24 Jan 2019 04:22 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यिक महाकुंभ जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) का आगाज बृहस्पतिवार को टोंक रोड स्थित डिग्गी पैलेस में होगा। इस पांच दिवसीय आयोजन में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार, चिंतक, राजनीतिज्ञ, बॉलीवुड सेलेब्रिटी व खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


आयोजन के विभिन्न सत्रों में प्राचीन सभ्यता से लेकर युद्ध तक, रहस्य, मिथक जैसे विषयों पर दिलचस्प सत्रों का आयोजन होगा। जैफरी आर्चर, नरेंद्र कोहली, अश्विन सांघी, पैट्रिक फ्रेंच, मेघना पंत, पवन के. वर्मा, इरा मुकौटी, जेम्स मेलिंसन, अमित मजूमदार, मालाश्री लाल, गुलजार, मेघना गुलजार, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, मनीषा कोइराला, शशि थरूर, कपिल सिब्बल, सचिन पायलट सहित कई गणमान्य व्यक्ति विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाले सत्रों में अपने विचार व्यक्त करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें